Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र शक्ति नगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 23,975 रुपये वापस कराए*

*सोनभद्र शक्ति नगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 23,975 रुपये वापस कराए*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 3/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस द्वारा साइबर ठगी के एक पीड़ित को 23,975 रुपये की धनराशि वापस कराई। प्रकरण में आवेदक मंगलेश्वर पटेल पुत्र श्रीनिवास पटेल, निवासी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही शक्तिनगर पुलिस साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर धनराशि को होल्ड कराया गया तथा MRM Portal के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए 23,975 रुपये की पूरी धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजित कुमार, साइबर प्रभारी, थाना शक्तिनगर कांस्टेबल चन्दन पाल, महिला कांस्टेबल नीलम सिंह, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल रहीं। पुलिस ने जागरूकता हेतु बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, ATM PIN, CVV, नेट बैंकिंग पासवर्ड, आधार, पैन अथवा बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *