यूपी -सोनभद्र
दिनांक – 23/09/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे

सोनभद्र -सोनभद्र जिले में स्थानीय स्तर पर नेतृत्व को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को अपने गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में सेंटर फॉर नर्चरिंग लीडर्स (CNL), नई दिल्ली के कार्यक्रम प्रेरणा केंद्र द्वारा प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में CNL के संस्थापक एवं CEO सोनू यादव के साथ दीनदयाल, विजय, अमित और अमरेश ने रंजू खैरवार, गुड्डी, बबिता सहित करीब 40 से 50 ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, पंचायत की समितियों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि ग्राम सभा के माध्यम से गांव की जरूरतों और समस्याओं को सामने रखकर विकास योजनाओं के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जा सकती है।
PRA पद्धति से तैयार किया गांव का नक्शा
ग्राम कल डोमरी के लोजरा टोला में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों ने PRA यानी Participatory Rural Appraisal पद्धति का इस्तेमाल करते हुए गांव का नक्शा और उपलब्ध संसाधनों का मानचित्र तैयार किया। इस अभ्यास के जरिए ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख जरूरतों और तत्काल समस्याओं की पहचान कर उन्हें सामूहिक रूप से सामने रखा।
निःशुल्क IVR हेल्पलाइन की शुरुआत
ग्रामीणों को पंचायती राज व्यवस्था और उनके अधिकारों से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरणा केंद्र की ओर से निःशुल्क IVR हेल्पलाइन 08031725172 शुरू की गई है।
हेल्पलाइन के माध्यम से ग्रामीण ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, पंचायत की समितियों, उनके कार्यों और ग्रामीणों की भागीदारी से जुड़ी आवश्यक जानकारी सरल भाषा में प्राप्त कर सकेंगे।
लोजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर रंजू खैरवार, बबिता और गुड्डी ने हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों और पंचायत की भूमिका के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रेरणा केंद्र वर्तमान में आजाद नगर, SRT, लोजहरा, शक्तिनगर और आसपास के क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्रामीण अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्थानीय नेतृत्व को विकसित और मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है।
News Point 24×7
News Point 24×7