यूपी -सोनभद्र
दिनांक 25/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

चोरी के 2 टुकड़ा केबल बरामद
सोनभद्र। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल कंपनी के सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से वांछित अभियुक्तों की तलाश, पतारसी एवं सुरागरसी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एनसीएल दुद्धीचुआ 14 नम्बर शावेल के पास से चोरी के 2 टुकड़ा केबल के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाने पर धारा 303(2), 329(3), 317(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल अगरिया उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र भुलई अगरिया, निवासी ग्राम गुडबहरा, थाना सरई, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल पता अम्बेडकरनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,
शिवराज उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र सूर्यपाल सिंह, निवासी ग्राम धुक्कड़, थाना कुशमी, जिला सीधी मध्यप्रदेश हाल पता अम्बेडकरनगर, अरविन्द कुमार साकेत उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र रामजनम साकेत, निवासी ग्राम सुगारी, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल पता अम्बेडकर नगर, सीताराम उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र वंशवन, निवासी ग्राम सुहिरा, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश चारों हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र है।
News Point 24×7

News Point 24×7