यूपी -सोनभद्र
दिनांक 25/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस अनुसार मृतक महिला संग अभियुक्त का प्रेम प्रसंग था
पुलिस अनुसार अभियुक्त ने अपना जूर्म माना

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बकरिहवा – चेतवा मोड़ से कुछ सौ मीटर पहले गिरफ्तार किया
सोनभद्र । सोनभद्र में बीजपुर पुलिस ने हत्ऊके मामले में फरार अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बकरिहवा – चेतवा मोड़ से करीब तीन सौ मीटर पहले गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 64- एसी , 3775 बरामद किया है। सख्ती से पूछताछ में पुलिस अनुसार उसने हत्या की पूरी जानकारी पुलिस के समक्ष बया किया है।
पुलिस अनुसार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसका मृतक महिला दंग प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला पहले से शादीशुदा थी इसके बावजूद वह उसपर लगातार शादी के लिए दबाव डाल रही थी इसी बात को लेकर अभियुक्त मानसिक रूप से परेशान था और उसने मृतका से छुटकारा पाने के लिए सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी मुखबिर की सूचना पर बीजपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश करने की कार्रवाई की।
बाइट ( राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7