Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र डाला चौकी के अंतर्गत कौवानाला के पास मिला नरकंकाल, पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी*

*सोनभद्र डाला चौकी के अंतर्गत कौवानाला के पास मिला नरकंकाल, पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक- 24/6/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सीओ ने बताया चोपन पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

सीओ ने बताया प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होना प्रतीत होता है

पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है

सोनभद्र। चोपन थाना के डाला चौकी अंतर्गत कौवानाला के पास संदिग्ध अवस्था में एक नरकंकाल मिलने की सूचना चोपन पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने नरकंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। खबरो के अनुसार डाला चौकी अंतर्गत बाडी क्षेत्र स्थित हरियाणा स्टोन क्रशर प्लांट के पीछे कौवानाला के झाड़ियों में मिला शव मिलने की बात कही जा रही है। प्रतिदिन की भाति एक चरवाहा अपने मवेशियों को चला रहा था। इस दौरान उसे झाड़ियों के बीच बिखरा हुआ मानव कंकाल दिखा भयभीत होकर उसने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस और नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने कंकाल को कब्जे में कराने बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। सीओ ने बताया मानव कंकाल के आस-पास छोटे -छोट कपड़े पड़े हुए मिले हैं साथ ही झोले में भी छोटे -छोट कपड़े पड़े हुए हैं। ऐसा लगता है कि विक्षिप्त व्यक्ति नहाने के दौरान डूब गया होगा। पुलिस हर पहलुओं की जांच गहराई से करेगी।

बाइट ( रणधीर मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *