Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 6 थानों के प्रभारी बदले, महिला थाने को मिली नई प्रभारी

सोनभद्र में कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, 6 थानों के प्रभारी बदले, महिला थाने को मिली नई प्रभारी


यूपी -सोनभद्र बिग ब्रेकिंग

दिनांक -2/9/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

बीना चौकी प्रभारी पिपरी प्रभारी बने

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने 6 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया जिसमें एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक एवं एक महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को अनपरा से हटाकर ओबरा का प्रभारी, उपनिरीक्षक राजेश चौबे जो अभी तक पिपरी थाने के प्रभारी थे, उन्हें अनपरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। रेनुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज को म्योरपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव को पिपरी थाने का प्रभार दिया गया है। म्योरपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को डाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। महिला उपनिरीक्षक रीता यादव को पिपरी थाने से महिला थाना रॉबर्ट्सगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह फेरबदल त्योहारों के मद्देनजर और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। सभी अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *