Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 20,000 रुपये वापस कराया*

*सोनभद्र पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 20,000 रुपये वापस कराया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 2/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के दिशा-निर्देशन में पिपरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की 20,000 रुपये धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक राहुल सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी राधा हिंडाल्को कॉलोनी, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर पिपरी थाने की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक नोटिस प्रेषित कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 20,000, रुपये आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं थाना पिपरी की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई।

पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश चौबे, प्रभारी निरीक्षक, थाना पिपरी,उपनिरिक्षक दिलीप कुमार सिंह, महिला आरक्षी अर्चना, कांस्टेबल अविनाश पाण्डेय, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

News Point 24×7..

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *