मध्यप्रदेश -सिंगरौली

दिनांक 21/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/अमित कुमार
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने एनसीएल व एनटीपीसी डैम से निकलने वाले नालों के प्रदुषित पानी पर सवाल उठाए
जिला प्रशासन ने जांच टीम गठित किया
एकर। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित रिहंद डैम में कथित पांच सैकड़ा से ज्यादा मरी हुई मछलियां मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और आज सुबह अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
आम आदमी पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है । पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए कहा कि रिहंद डैम से पूरे नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई होती है, ऐसे में यह मामला केवल मछलियों की मौत तक सीमित नहीं माना जा सकता उन्होंने आशंका जताई कि यदि पानी प्रदूषित हुआ तो इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाप्रशासन ने जांच टीम गठित किया जिसमें एसडीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मत्स्य विभाग एवं NTPC विंध्याचल परियोजना के अधिकारी शामिल रहे।
अधिकारियों ने आज सुबह रिहंद डैम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पानी सहित अन्य नमूनों को जांच के लिए एकत्र किया । मामले में एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है ,कि जिन मछुआरों को वहां मछली पकड़ने का लाइसेंस मिला है, उन्होंने मछलियां पकड़ने के दौरान छोटी मछलियों को छोड़ दिया होगा, जिनकी बाद में मौत हो गई हालांकि प्रशासन ने नमूने जब्त कर लिए हैं ,और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
बाइट -( लालबाबू कुशवाहा आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सिंगरौली मध्यप्रदेश)
बाइट -(सुरेश जाधव एसडीएम बैढन सिगरौली मध्यप्रदेश)
NEWS POINT 24×7…✍🏻
News Point 24×7