यूपी -सोनभद्र
दिनांक 21/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुद्धी द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ NTPC परिसर में छात्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें परिसर की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं आधारभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि छात्र-छात्राओं में इस कारण असंतोष व्याप्त है, उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के अधिकारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है , समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
सोनभद्र विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। परिषद विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगा तथा छात्रहित के प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगा।
प्रेस वार्ता में निम्न प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई—
रिजल्ट में गड़बड़ी एवं परीक्षा परिणाम में त्रुटियां
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितताएं देखने को मिलती रही हैं। कई छात्रों के अंक गलत दर्ज किए गए ।कुछ छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने में देरी एवं त्रुटिपूर्ण परिणामों के कारण विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। परिषद ने पारदर्शी एवं त्रुटिरहित परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।
लगातार फीस वृद्धि से सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने व शिक्षा सेवा का माध्यम है, व्यवसाय का नहीं। बिना किसी स्पष्ट कारण के बढ़ाई जा रही फीस को वापस लिया जाए तथा विद्यार्थियों के हित में उचित शुल्क व्यवस्था लागू की जाए।
परिसर की लाइब्रेरी में पर्याप्त एवं नवीन पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों के अभाव सहित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाने की बात कही। डिजिटल लाइब्रेरी, संदर्भ पुस्तकों एवं नई पुस्तकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग। छात्राओं के लिए कॉमन रूम
महिला छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधायुक्त कॉमन रूम का अभाव गंभीर समस्या है। छात्राओं को विश्राम, अध्ययन एवं आवश्यक सुविधाओं हेतु उचित स्थान उपलब्ध न होने की बात कही। छात्राओं हेतु शीघ्र कॉमन रूम बनाए जाने की मांग की मांग की। स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अन्य जिलों एवं शहरों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। परिषद ने NTPC परिसर में LLB, MSc एवं B.Ed जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
महिला छात्राओं की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। कहा कि यह छात्राओं की मूलभूत आवश्यकता एवं सम्मान से जुड़ा विषय है। लैब की मांग
विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, लेकिन परिसर में पर्याप्त लैब सुविधाओं का अभाव है। उपकरणों एवं संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थियों की प्रायोगिक शिक्षा प्रभावित हो रही है। परिषद ने आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रयोगशालाओं की स्थापना की मांग। पूर्व में संचालित बस सेवा बंद होने से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आने-जाने में आर्थिक एवं सुरक्षा संबंधी कठिनाइयां होती हैं। तत्काल बस सेवा पुनः प्रारंभ करने की मांग की। परिसर में खेल मैदान के अभाव के कारण विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा प्रभावित हो रही है। खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। परिषद ने खेल मैदान एवं खेल संसाधनों की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। परिसर के शौचालयों की स्थिति खराब बताई गई जिसकी नियमित साफ-सफाई एवं मरम्मत के अभाव में विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनमोहन निषाद, सोनभद्र विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज, इकाई अध्यक्ष साजन सहवाल, तबरेज़ आलम सहित कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने एक स्वर में प्रशासन से सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद व्यापक छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

बाइट ( मनमोहन निषाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य)
बाइट ( साजन सहवाल इकाई अध्यक्ष शक्तिनगर)
NEWS POINT 24×7….✍🏻
News Point 24×7