Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के चोपन पुलिस ने 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा,कार, नकदी मोबाइल फोन सहित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र जिले के चोपन पुलिस ने 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा,कार, नकदी मोबाइल फोन सहित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 15/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 3. बजकर 15 मिनट के करीब करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वाराणसी – शक्ति नगर मार्ग पर चोपन क्षेत्र के करगरा मोड़ से लगभग 10 मीटर आगे करगरा के बाये ओर बहदग्राम मारकुण्डी क्षेत्र में आ रही डार्क मैरुन रंग की टाटा मन्जा कार संख्या यूपी 16, एजे,9293 को रोककर चेक करने पर वाहन से 6 बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया वह उक्त गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार गौतम उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गडेडियेनपुरवा, पोस्ट सेमरी चक पिहानी,थाना एकौना जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश है। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन 2740 रुपये नकदी भी बरामद किया गया है।

NEWS POINT 24×7…

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *