
यूपी – सोनभद्र
दिनांक – 06 मई 2026
आपको बता दे की जिला सोनभद्र से आज एक और बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक अपने साथ पेट्रोल लेकर सीधे जिला अधिकारी (DM) कार्यालय पहुंच गया जानकारी के मुताबिक एक युवक अपनी शिकायत लेकर सोनभद्र कलेक्ट्रेट पहुंचा था।
युवक के पास एक थरमस था
उससे पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों को शक हुआ
जैसे ही यह बात प्रशासन तक पहुंची, पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।तुरंत पुलिस और प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई
युवक को रोककर पूछताछ की गई थरमस की जांच में पेट्रोल होने की पुष्टि हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपनी किसी समस्या को लेकर काफी परेशान था और डीएम से मिलने आया था।
आशंका जताई जा रही है कि
वह आत्मदाह की कोशिश कर सकता था या प्रशासन पर दबाव बनाना चाहता था हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और असली कारण पता लगाया जा रहा है।घटना प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और यह भी दिखाती है कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर किस हद तक जा सकते हैं।
रिपोर्ट सोनभद्र जिले से NEWS POINT 24×7
News Point 24×7