
सोनभद्र :-
आप को बता दे की जिले भर में आज होने वाली NEET UG परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यह परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, इसलिए जिले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की गई है। परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थी जिले में इस बार लगभग 1508 से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।कई इंटरकॉलेज और डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है हर केंद्र पर अलग-अलग सुपरवाइजर और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं परीक्षा को निष्पक्ष और नकल-मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स की तैनाती प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हर कमरे में CCTV निगरानी बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा समय: दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक कुल अभ्यर्थी: 1508 छात्र-छात्राएं कुल परीक्षा केंद्र: 4 परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई सोनभद्र में परीक्षा के लिए ये प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं:
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क (2 केंद्र) आदर्श इंटर कॉलेज, टैगोर नगर, रॉबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज

खबरों के लिए NEWS POINT 24×7 के साथ बने रहे….. ✍️✍️
News Point 24×7