Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले में मजदूर दिवस श्रमिकों संगठन का प्रदर्शन, वेतन और सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल”*

*सोनभद्र जिले में मजदूर दिवस श्रमिकों संगठन का प्रदर्शन, वेतन और सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल”*


*सोनभद्र जिले में मजदूर दिवस श्रमिकों संगठन का प्रदर्शन, वेतन और सुरक्षा को लेकर उठे बड़े सवाल”*

 

सोनभद्र ( बीना )

आपको बता दे की मामला सोनभद्र जिले के एनसीएल बीना परियोजना का जो 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिक संगठनों ने बड़े स्तर पर अपनी आवाज बुलंद की खासकर अनपरा, बीना और खड़िया क्षेत्र में मजदूरों ने रैली, सभा और प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा गया सुबह से ही विभिन्न श्रमिक संगठन एकत्रित हुए

हाथों में बैनर और झंडे लेकर रैली निकाली गई नारेबाजी और सभा के माध्यम से सरकार व कंपनियों का ध्यान खींचा गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए,ठेका कंपनियां नियमों का पालन नहीं करतीं श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती है जिस से खदान परिक्षेत्र में श्रमिक दुर्घटनाएं होती रहती हैं सोनभद्र जिला एक बड़ा औद्योगिक प्रदेश माना गया है , लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर मजदूर ठेका प्रणाली में काम कर रहे हैं कम वेतन और अस्थिर नौकरी से परेशान हैं कई बार दुर्घटनाओं के बाद भी उचित सहायता नहीं मिलती!मई दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन  बीना एटक कार्यालय से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।अधिकार एवं जागरूकता का संदेश देती हुई पुनः एटक कार्यालय पर आकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर संगठन के महामंत्री कॉम. अजय कुमार जी, सचिव कॉम. जागेंद्र तिवारी जी, अध्यक्ष कॉम. धीरेन्द्र नाथ यादव (CMS) सहित अन्य सम्मानित साथीगण उपस्थित रहे।प्रभात फेरी के दौरान सभी सदस्यों ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, एकता बनाए रखने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं एकजुटता के वातावरण में किया गया।

खबरों के लिए News Point24x7 के साथ बने रहे…. ✍️.. ✍️

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *