Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी 9 एक्साइड बैटरी के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी 9 एक्साइड बैटरी के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -17/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एक ने वायरलेस का बक्सा चोरी भी कबूली

 

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्तिनगर द्वारा जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार बैटरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की 9 अदद एक्साइड कंपनी की बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय की देखरेख में हुई है।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार घटना 12 और 13 अक्टूबर की रात की है। सीएचपी एरिया कृष्णशिला के सब स्टेशन-सी से 9 बैटरियां चोरी हो गई थीं। इस मामले में थाना शक्तिनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए लगी थी। 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर पुलिस को चौकी बीना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बैटरियां झाड़ियों में छिपाकर रखी गई हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों को बैटरियों के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों की निशानदेही पर दो बोरों में रखी 9 बैटरियां बरामद हुईं। मौके पर वादी को बुलाकर पहचान कराई गई तो उन्होंने पुष्टि की कि यही उनकी चोरी गई बैटरियां हैं। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ में चारों ने बताया कि उन्होंने ही 12-13 अक्टूबर की रात सब स्टेशन-सी से बैटरियां चुराई थीं और उन्हें बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने 5 सितंबर की रात कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा सामान चुराने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सुखनन्दन कुमार पुत्र उमेश चन्द्रवंशी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी डिउडर बिनवा थाना नगरउटारी जिला गढ़वा झारखण्ड हाल पता डफाली टोला बीना, रोशन पुत्र राजेन्द्र उम्र करीब 31 वर्ष निवासी डफाली टोला बीना, चेतन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर और हंस लाल साकेत पुत्र वंशवन साकेत उम्र करीब 35 वर्ष निवासी सुहिरा थाना माड़ा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश शामिल हैं। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मामले मे बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, विजय प्रताप, अमृतलाल, आशीष मिश्रा और कमल शामिल रहे।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *