Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली जयंत गोल मार्केट में आरसीएसएस संगठन ने छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला 

सिंगरौली जयंत गोल मार्केट में आरसीएसएस संगठन ने छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -23/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कैंडल मार्च में संगठन के साथ काफी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए

सिंगरौली। जयंत चौकी अंतर्गत जयंत गोल मार्केट में आरसीएसएस संगठन ने जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए गोल मार्केट से कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां लेकर सभी ने एकजुटता का परिचय दिया। कैंडल मार्च में काफी संख्या में संगठन के साथ युवाओं और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल कैंडल मार्च नहीं बल्कि उन छात्रों के संघर्ष के प्रति समर्थन का प्रतीक है ,जो अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और सिंगरौली के युवाओं ने इसी भावना को मजबूती से रखा है। युवाओं ने संदेश दिया कि देश का भविष्य छात्रों से है और छात्रों की आवाज को सुना जाना चाहिए। शिक्षा, समान अवसर और न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए समाज का हर वर्ग उनके साथ खड़ा हैं।

 

बाइट ( पुष्पराज सिंह,आरसीएसएस, महामंत्री सिंगरौली मध्यप्रदेश)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *