Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में चन्दुआर- घरसडी को जोड़ने वाले जर्जर लोहे के पुल की मरम्मत की मांग के लिए BJP महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने NCL महाप्रबंधक को पत्र भेजा
oplus_1048578

सोनभद्र में चन्दुआर- घरसडी को जोड़ने वाले जर्जर लोहे के पुल की मरम्मत की मांग के लिए BJP महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने NCL महाप्रबंधक को पत्र भेजा


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -5/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

oplus_1048578

 

सोनभद्र भाजपा महिला मोर्चा की रेनू तिवारी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए 10 दिन के भीतर मरम्मत की मांग कि

oplus_1048610

सोनभद्र। सोनभद्र भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी ने एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक को बीना क्षेत्र के चन्दुआर -घरसडी गांव को जोड़ने वाले महिनों से जर्जर पड़े लोहे के पुल की मरम्मत की मांग को लेकर पत्र भेजा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी ने इस मामले में बीना एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक को पत्र में उन्होंने अवगत कराया है कि पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है, कि प्रतिदिन स्कूल आने- जाने वाले बच्चों, महिलाओं सहित बुजुर्गों को जान जोखिम में डालकर पूल पार करना पड़ रहा है। रात में अंधेरा के समय डर और बढ़ जाता है क्योंकि आस-पास प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। रेनू तिवारी ने पत्र में लिखा है कि गांव के लोग और स्कूली बच्चे खुद उनके पास आकर इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी प्रतिदिन कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने एनसीएल बीना परियोजना प्रबंधन से मांग की है कि पहले पुल का मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराकर 10 दिनों के भीतर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाय। इसके साथ ही पुल और गांव के आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए ताकि रात में भी लोगों का आना-जाना सुरक्षित हो सके।

सोमवार 5 अक्टूबर को भेजें गये पत्र में उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते वह पत्र देने स्वयं न जाकर अपने प्रतिनिधि राजेंद्र भारती के माध्यम से भेजा गया है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *