Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में नगवा ब्लाक के चेरुई सहकारी समिति पर डीएपी यूरिया न मिलने पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया 

सोनभद्र में नगवा ब्लाक के चेरुई सहकारी समिति पर डीएपी यूरिया न मिलने पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -16/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

किसान नेता का आरोप बरसात के बाद से ही किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं

किसान नेता ने कहा अधिकारियों से शिकायत के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल रहा है

 

किसान जगह – जगह आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं

 

अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला प्रदर्शनकारियों ने किसानों को फलदार पौधे वितरण किए

किसान नेता का आरोप जिला प्रशासन जंगल को बर्बाद करने की ओर अग्रसर है

 

किसान नेता ने सहकारी समितियों का निरिक्षण कर दोषी अधिकारियों पर डीएम से कार्रवाई कि मांग कि

 

सोनभद्र। सोनभद्र में नगवा ब्लाक के चुरुई सहकारी समिति पर आज सैकड़ों किसानों ने डीएपी यूरिया को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने किसानों को सैकड़ों फलदार पौधे वितरण किया। किसानों का आरोप है कि जब से बरसात शुरू हुई है तब से ही किसान लगातार सहकारी समितियों का खाद डीएपी यूरिया के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इस कारण जगह-जगह किसान आंदोलन प्रदर्शन करने को बाध्य हो रहें हैं। किसान नेता का आरोप है कि जिस तरह जिला प्रशासन जंगल को बर्बाद करने की ओर बढ़ रहा है हम लोग लगातार एक माह से पेड़ है तो प्राण है अभियान की तर्ज पर अब तक लगातार हजारों पौधो का वितरण कर चुके हैं। आज नगवा ब्लाक के चेरुई सहकारी समिति पर सैकड़ों किसान खाद , डीएपी यूरिया न मिलने से नारेबाजी कर प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्रा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के लोगों द्वारा किसानों की खेती चौपट करने पर तुली है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की खेती इसलिए बर्बाद कराया जा रहा जिससे यहां उद्योग लगाने हेतु जमीन खरीदी जा सके । इस तरह का शोषण किसान बर्दाश्त नहीं करेगा । जिलाधिकारी से उन्होंने आग्रह किया कि सभी समितियों का निरिक्षण कर सभी किसान परिवारों को उनके रकबे के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों के प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें खाद वितरण में शिथिलता पाए जाने पर 6 समितियों के सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। साथ ही किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने का डीएम ने सख़्त निर्देश दिए हैं।

 

बाइट ( संदीप मिश्रा किसान नेता सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *