यूपी -सोनभद्र
दिनांक -10/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस ने धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3,4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्तों को शुक्रवार को करीब 1 बजकर 5 मिनट पर छितिक पुरवा तिराहा, थाना जुगैल क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने कि कार्रवाई कि। गिरफ्तार अभियुक्तो में नितेश पाठक पुत्र महेंद्र पाठक, महेंद्र पाठक पुत्र बैजनाथ पाठक, विमला देवी पत्नी महेंद्र पाठक
सभी निवासी ग्राम नेवारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र है।
News Point 24×7
News Point 24×7