Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र के घोरावल विधानसभा में जनहित संकल्प पार्टी ने सरदार पटेल रथ न्याय यात्रा से चुनावी शंखनाद किया*

*सोनभद्र के घोरावल विधानसभा में जनहित संकल्प पार्टी ने सरदार पटेल रथ न्याय यात्रा से चुनावी शंखनाद किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 1/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

रथयात्रा में सामाजिक न्याय,जातीय जनगणना, ओबीसी भागीदारी, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व व हर घर रोजगार के मुद्दे उठाए

 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कि बात कही

जिले के चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान किया

 

रथयात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने भागीदारी निभाई

 

ओबीसी वर्ग के लिए प्रथक कालम की मांग, जल्दी जातीय जनगणना कराने,एक देश एक शिक्षा एक सिलेबस लागू करने की मांग की

 

डीएम को 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

 

एंकर । सोनभद्र के घोरावल विधानसभा में जनहित संकल्प पार्टी ने ‘सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा’ के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में निकाली गई इस रथयात्रा में पार्टी ने सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, ओबीसी की भागीदारी, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हर घर को रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठायाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर 6 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दावा करते हुए सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया।

 

वीओ — घोरावल विधानसभा में जनहित संकल्प पार्टी की सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए । प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के स्वागत के साथ निकली इस यात्रा को पार्टी ने सामाजिक न्याय और जनहित की लड़ाई का अभियान बताया। यात्रा के दौरान हजारों समर्थकों और सैकड़ों चारपहिया वाहनों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. आरएस पटेल ने प्रदेश सरकार पर सामाजिक न्याय की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने देश में जल्द जातीय जनगणना कराने, ओबीसी वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ने, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने, ‘एक देश-एक शिक्षा-एक सिलेबस’ लागू करने और हर घर को नौकरी-हर हाथ को रोजगार की कानूनी गारंटी देने की मांग उठाई। यात्रा के समापन पर पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। साथ ही प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए दावा किया कि जनहित संकल्प पार्टी सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दे पर जनता के बीच अपना अभियान लगातार जारी रखेगी।

 

बाइट – ( डॉ.आरएस पटेल जनहित संकल्प पार्टी संयोजक )

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *