यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र गुरमा स्थित जिला कारागार सोनभद्र का जिलाधिकारी , जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सकीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक एवं समग्र प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के उपरांत जेल अधीक्षक, जिला कारागार गुरमा को सुधारात्मक सुझाव दिए गए, जिससे बंदियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
News Point 24×7

News Point 24×7