यूपी -सोनभद्र – बिग ब्रेकिंग न्यूज
दिनांक – 25/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एनसीएल खड़िया परियोजना में ओबी निकाल रही कलिंगा कंपनी पर मजदूरों ने शोषण का आरोप लगाया

मजदूरों का आरोप लीव का भुगतान नहीं हुआ, एफिडेविट लेकर 22,24, ड्यूटी दी जा रही सैकड़ों मज़दूरों को

मजदूरों का आरोप मांगों को लेकर आवाज उठाने पर ड्यूटी से बैठा दिया जाता है
कलिंगा कंपनी में मेस, टायलेट,पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं
कलिंगा कंपनी के अधिकारियों के लिए कैंप में उचित व्यवस्था होने का आरोप मजदूरों का
एक मजदूर का आरोप बीना नोटिस व कारण बताए 3 माह से ड्यूटी से बैठा दिया गया
बैठाये मजदूर का आरोप अधिकारी कहते हैं कहीं भी चले जाओ कुछ नहीं होगा
कलिंगा कंपनी द्वारा मजदूरों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रख करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा रहा
कलिंगा कंपनी में सुरक्षा की भी उचित व्यवस्था नहीं
कलिंगा कंपनी पर मनमानी भर्ती करने, पैसे लेकर भर्ती करने का भी आरोप
कलिंगा कंपनी में हर 6 माह में जिम्मेदार अधिकारी बदल जाते मजदूरों का आरोप
मजदूरों ने एनसीएल खड़िया, सीएमडी, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री श्रम विभाग से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है
खबर लिखे जाने तक मजदूर अपनी मांगों को लेकर कार्य से विरत रहे
मौके पर डायल 112 व थाने की पुलिस भी मामला सुलझाने में लगी है
सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना में ओबी निकाल रही कलिंगा कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने करीब एक वर्ष के लीव पैसे के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रथम पाली के मजदूर कार्य से विरत है। इस दौरान करीब सैकड़ों मज़दूर अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। एक मजदूर का आरोप है कि पिछले तीन माह से उसे बिना नोटिस बिना कारण बताए ड्यूटी से बैठा दिया गया है और कलिंगा कंपनी के अधिकारियों कहते हैं कि कहीं भी चले जाओ कुछ नहीं होगा। मजदूरों का कहना है कंपनी में पीने के पानी , टायलेट,मेस, सुरक्षा तक कि उचित व्यवस्था नहीं है। हांलांकि मजदूरों अनुसार कंपनी के माइंस हेड आकर मजदूरों से उनकी मांगों को लेकर वार्ता किया लेकिन कोई उचित समाधान नहीं निकलने से वह अपनी मांगों को लेकर एनसीएल खड़िया खदान क्षेत्र प्रवेशद्वार के समीप पार्किंग स्टैंड पर डटे हैं। गुरुवार को कलिंगा कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सैकड़ों मजदूरो ने लीव के पैसे के भुगतान को लेकर कार्य से विरत रहे। मजदूरों ने बताया करीब एक वर्ष से लीव पैसे का भुगतान नहीं किया गया है, कंपनी द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है। सैकड़ों मज़दूरों को एफिडेविट लेकर 20 से 22 ड्यूटी दी जा रही है। बोनस का भुगतान समय पर नहीं हो रहा। कलिंगा कंपनी में टायलेट,मेस, पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। चाय नाश्ता भी समय पर उपलब्ध नहीं कराया जाता। कंपनी में समय-समय पर जिम्मेदार अधिकारी ही बदल जाते हैं जिससे मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। मजदूरों का आरोप है कलिंगा कंपनी के अधिकारियों के लिए कैंप में उचित व्यवस्था है लेकिन मजदूरों के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कलिंगा कंपनी जब से आई है तब से मजदूरों का शोषण कर रही है। कलिंगा कंपनी जब से आई है तब से लगातार भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आ रहा है कभी पैसे लेकर भर्ती,जरुरत से ज्यादा भर्तियां, कम ड्यूटी, 12 घंटे ड्यूटी समय पर वेतन का भुगतान नहीं होना, पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होना, सैकड़ों मज़दूरों से एफिडेविट लेकर 20,22 ड्यूटी दी जा रही है। कलिंगा कंपनी द्वारा विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से मजदूरों को वंचित रखकर बड़े पैमाने पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच माननीय जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री श्रम विभाग मानवाधिकार को करनी चाहिए जिससे बड़े घोटाले का उजागर हो सकेंगा। हांलांकि मजदूरों से वार्ता के लिए आए कलिंगा कंपनी के जिम्मेदारो से सार्थक बात सफल न होने से कोई समाधान नहीं निकल सका है और मजदूर मांगों को लेकर अब भी डटे हुए हैं। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शक्तिनगर पुलिस मौजूद हैं स्थिति नियंत्रण में है।
बाइट – ( आनंद सिंह ड्यूटी से बैठाया गया मजदूर कलिंगा कंपनी एनसीएल खड़िया , सोनभद्र) )
बाइट ( प्रकाश केसरी एफिडेविट लेकर 22 ड्यूटी दिए जा रहे मजदूर कलिंगा कंपनी एनसीएल खड़िया, सोनभद्र)
बाइट ( विकलेश कुमार गुप्ता मजदूर,कलिंगा कंपनी एनसीएल खड़िया सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7