यूपी -सोनभद्र
दिनांक 7/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होना बताया जा रहा
सोनभद्र। पन्नुगंज थाना अंतर्गत रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राबर्ट्सगंज – खलियारी स्टेट हाइवे पर पन्नुगंज थाना परिसर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर होना बताया गया। मिली जानकारी अनुसार मृतक की शिनाख्त सत्यम सोनी उम्र
करीब 27 वर्ष पुत्र नन्दलाल सोनी निवासी तेलाडी पन्नुगंज थाना जिला सोनभद्र के तौर पर हुई है। घटना के बाद हादसे का कारण बना वाहन मौके से फरार हो गया। लेकिन घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के कारण दूर्घटना का कारण बने वाहन को बरामद करने में सहुलियत मिल सकती है। लोगों के अनुसार पुलिस ने समय पर तत्परता दिखाते हुए हादसे का कारण बने वाहन को पकड़ने का प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया जिसके बाद कुछ समय के लिए मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने मार्ग बाधित किया था लेकिन पुलिस द्वारा वाहन व चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के आश्वासन बाद मार्ग बहाल हो गया। एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि पन्नुगंज थाना अंतर्गत रविवार दोपहर 12 से 12: 30 बजे के आसपास सत्यम सोनी उम्र करीब 27 वर्ष निवासी तेलाडी की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है, आक्रोश में आकर ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया था उन्हें समझा – बुझाकर यातायात बहाल करा दिया गया है ला एण्ड आर्डर की समस्या नहीं है।
NEWS POINT 24×7….✍🏻

बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)
News Point 24×7