Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र चोपन क्षेत्र के सलखन में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला*

*सोनभद्र चोपन क्षेत्र के सलखन में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 7/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज, जांच में जुटी

 

सोनभद्र। चोपन थाना अंतर्गत सलखन ग्राम के बैरहवा टोला में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे शव लटका मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में हा-हाकार मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार चोपन क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के बैरहवा टोला निवासी धर्मेंद्र ऊर्फ पौड़ी धरकार उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र देवी दयाल रविवार को कथित थाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार काफी समय से पारिवारिक विवाद व घरेलू कलह से मानसिक तौर पर परेशान थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बबूल के पेड़ के सहारे गमछे से उनका शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी तो सभी हतप्रभ रह गए। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक के पांच बेटे व दो बेटियां होना बताया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया आज चोपन थाना पर सूचना प्राप्त हुई की सलखन क्षेत्र के बैरहवा टोला निवासी धर्मेंद्र उम्र करीब 57 वर्ष का घरवालों से पारिवारिक विवाद हुआ और बबूल के पेड़ के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है ला एण्ड आर्डर की स्थिति सामान्य है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

बाइट ( रणधीर मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र)

News Point 24×7…✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *