यूपी -सोनभद्र – अपडेट
दिनांक 3/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस, गोताखोरों व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन सफल
किशोरों की मौत अपने पीछे छोड़ गये कई सवाल

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत मंगलवार दोपहर कथित तौर पर कोटा बोट प्वाइंट स्थित रिहंद जलाशय में नहाने गये दो नाबालिग लड़कों का शव आज करीब 30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन गोताखोरो के लगातार चलाएं गये सर्च ऑपरेशन व स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की सक्रियता से बरामद किया गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कथित तौर पर शक्ति नगर थाना अंतर्गत कोटा बोट प्वाइंट स्थित रिहंद जलाशय में नहाने गये थे इस दौरान दोनों कहीं लापता हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर शक्ति नगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय पुलिस बल सहित पहुंचकर दोनों की तलाश नाविकों गोताखोरों की मदद से करा रहे थे। घटना की जानकारी पर पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय भी सर्च ऑपरेशन की निगरानी खुद कर रहे थे। तकरीबन 30 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह पियुष सिंह का शव जलाशय से बरामद कर पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। देर शाम तकरीबन 6 बजकर 30 मिनट के करीब अंकित दास का शव भी रिहंद जलाशय से बरामद कर लिया गया और शव को पुलिस ने एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लक्ष्मन मल्लाह व शिवशंकर मल्लाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों किशोरों की मौत से कोटा क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों ने कोटा बोट प्वाइंट के खतरनाक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। दोनों किशोर की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गये है? जो गुत्थी बनकर रह जायेंगे।
News Point 24×7…✍🏻
News Point 24×7