यूपी -सोनभद्र
दिनांक 2/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना खदान क्षेत्र में खड़े डोजर से तकरीबन 250 लीटर डीजल चोरी की शिकायत सूचना सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार सिंह द्वारा शक्ति नगर थाना में दी गई है। मिली जानकारी अनुसार एनसीएल खड़िया परियोजना सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार सिंह द्वारा शिकायत में बताया गया कि खड़िया खदान क्षेत्र के पश्चिम दिशा में खड़े डोजर से कुछ अज्ञात लोग बोलेरो से आये और करीब 250 लीटर डीजल निकाल कर भागने सुरक्षाकर्मियों द्वारा पीछे करने पर बोलेरो वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
News Point 24×7…✍🏻
News Point 24×7