Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर 48 कथित प्रगणकों का वेतन रोकने का निर्देश*

*सोनभद्र जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर 48 कथित प्रगणकों का वेतन रोकने का निर्देश*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 3/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर 48 प्रगणकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। यह निर्देश मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के समीक्षा में की लापरवाही सामने आने पर की गई है। जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य प्रगति की समीक्षा किया। 48 प्रगणकों पर एच एल ओ ऐप पर आंकड़े सिंक न करने से कार्य प्रगति धीमी रही। इसलिए डीएम ने इनके वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है। इनमें राबर्ट्सगंज के 19, घोरावल के 10, दुद्धी के 10 , ओबरा तहसील के 9 प्रगणक है। जिलाधिकारी ने दो दिनों के भीतर कार्य में सुधार करने की बात कही है अगर ऐसा नहीं होता है तो कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की बात कही है। वहीं ग्रासिम इंडस्ट्रीज से जुड़े चार अधिकारियों की कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर असंतोष जताकर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *