Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस ने सिंगरौली के जयंत मार्केट में कंचन ज्वैलर्स डकैती का पर्दाफाश कर 1 बदमाश को एनकाउंटर में पकड़ा 

सोनभद्र पुलिस ने सिंगरौली के जयंत मार्केट में कंचन ज्वैलर्स डकैती का पर्दाफाश कर 1 बदमाश को एनकाउंटर में पकड़ा 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कंचन ज्वैलर्स में हुई 6 बदमाशों वाली डकैती का सोनभद्र पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार 17 सितम्बर 2026 की शाम बजरंग कॉम्प्लेक्स, जयंत, थाना विन्ध्यनगर सिंगरौली में 6 बदमाश पिस्टल-कट्टा लेकर कंचन ज्वेलर्स में घुसे, संचालक और ग्राहकों के मोबाइल छीने, सोना-चांदी और नकद लूटा। विरोध पर फायरिंग की, जिसमें संचालक के सिर में छर्रे और एक कर्मचारी के हाथ में गोली लगी। बदमाश 2 अपाचे पर फरार हो गए थे। सूचना पर एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बॉर्डर पर चेकिंग शुरू की गई थी।

 

वीओ – पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना में बताया कि डकैती में शामिल 2 बदमाश अपाचे से पिपरी की ओर आ रहे हैं। इस पर सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में थाना अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी और एसओजी टीम ने बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़, डी-प्लांट रोड, डिबुलगंज पर घेराबंदी की।

अपाचे पर आए 2 संदिग्धों को रोकने पर वे पिपरी की ओर भागे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बाद भी फायरिंग करने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोशन कुमार स्वीपर पुत्र विजय राम, निवासी शक्तिनगर, सोनभद्र, उम्र 25 वर्ष पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। दूसरा बदमाश राहुल स्वीपर जंगल की ओर भाग निकला। समय करीब 5 बजकर 12 में पर घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। थाना अनपरा पर

बीएनएस व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।

 

वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में पकड़े गए रोशन ने बताया 17 तारीख को वो अपने 5 साथियों के साथ 2 अपाचे बाइक से जयंत पहुंचा था। कुल 6 लोगों ने मिलकर दुकान में घुसकर कर्मचारी को गोली मारकर लूट की थी। दोनों बाइक लूटी हुई थीं – सफेद अपाचे 13.09.26 को भवनाथपुर, गढ़वा झारखंड से और नीली अपाचे 12.9.2026 को लूटी गई थी। लूट में उसके हिस्से के 50 हजार रुपये और सोने के जेवरात मिले हैं।

 

वीओ – पुलिस ने अभियुक्त के पास से 1 अवैध पिस्टल 32 बोर, 2 खोखा कारतूस, 1 सोने का टॉप्स, 1 सुई-धागा, 1 ईयर रिंग, 1 मंगलसूत्र का लॉकेट जिस पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे थे, 1 की-पैड मोबाइल, 1 सफेद अपाचे बिना नंबर प्लेट और 50,000 हजार रुपये नगद बरामद किया है।

 

वीओ – पुलिस अनुसार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें शक्तिनगर में आर्म्स एक्ट, बीएनएस, गैंगस्टर एक्ट, भवनाथपुर, रंका गढ़वा और विन्ध्यनगर सिंगरौली में भी केस दर्ज हैं। फरार राहुल स्वीपर और सिंगरौली में पकड़े गए लकी पासवान, अनुराग चंद्रवंशी समेत अन्य की तलाश जारी है।

 

बाइट – (अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *