यूपी -सोनभद्र
दिनांक 21/5/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल यौन शोषण से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर अश्लील,पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड करने वालों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु साइबर सेल,साइबर थाना को निर्देशित किया गया था।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC) पोर्टल एवं साइबर ट्रिपलाइन प्रणाली (सोशल मीडिया के माध्यम से child Pornography/अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले लोगों एवं बाल यौन शोषण से सम्बन्धित सूचना प्रदेश की कानून व्यवस्था मे लगी एजेन्सियों को सूचना देने का काम करती है।) के माध्यम से सोशल मीडिया पर Child Pornography/अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने संबंधी सूचनाएं NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिनमें 2 शिकायतें सोनभद्र जिले से संबंधित पाई गईं। जांच के दौरान साइबर सेल द्वारा संबंधित यूजर की मोबाइल डिटेल, आईपी डिटेल एवं प्रोफाइल डिटेल प्राप्त की गई, जिसमें अश्लील/पोर्नोग्राफिक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने वाले 2 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं डिवाइस सत्यापन हेतु प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर दुद्धी एवं ओबरा थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें आज सफलता प्राप्त कर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर अश्लील/पोर्नोग्राफिक सामग्री अपलोड करने वाले सैफ को दुद्धी कस्बा से एवं राहुल कुमार को ओबरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सैफ पुत्र खजमुद्दीन निवासी वार्ड नं.9, रामनगर थाना दुद्धी एवं राहुल कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी गुरुद्वारा गली, चोपन रोड थाना ओबरा जनपद सोनभद्र है।
पुलिस अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि उनके मित्रों का एक सोशल मीडिया ग्रुप है, जिसमें इंस्टाग्राम,फेसबुक आदि के माध्यमों से एक-दूसरे को वीडियो भेजे जाते थे। उक्त अश्लील वीडियो अधिक व्यूज प्राप्त करने एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया,वेबसाइट प्लेटफॉर्म पर अपलोड,शेयर किए जाते थे। पुलिस ने उक्त सूचना तस्दिक होने व अपलोड में प्रयुक्त डिवाइस व मोबाइल नं. बरामद करने के साथ उनके विरुद्ध गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर दुद्धी थाना पर बीएनएस व 67A आईटी एक्ट एवं ओबरा थाना पर धारा 77, 294 बीएनएस व 67B आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील किया गया कि किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री को सोशल मीडिया पर अपलोड, शेयर अथवा फॉरवर्ड न करें। ऐसा करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7