Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 1 करोड़ 10 लाख अनुमानित किमत के दो क्विंटल से ज्यादा गांजा और गाड़ी माल सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए 

सोनभद्र में पिपरी पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 1 करोड़ 10 लाख अनुमानित किमत के दो क्विंटल से ज्यादा गांजा और गाड़ी माल सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -1/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर चेकिंग के दौरान गांजा तस्करो को पकड़ा

मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक एक्सयूवी गाड़ी पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागी

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया

 

सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट मिले,

 

कुल दो क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद

 

पुलिस को गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी मिली

 

पुलिस का कहना है कि चेकिंग से बचने के लिए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे

 

सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने दो क्विंटल 850 ग्राम गांजा, तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक्सयूवी गाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महोबा निवासी उमेश अहिरवार और महिपाल पाल के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 साल है। पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर की रात पिपरी पुलिस मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक एक्सयूवी गाड़ी पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया।

तलाशी में गाड़ी की पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट मिले, जिनमें कुल दो क्विंटल 850 ग्राम गांजा भरा था। पुलिस को गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी मिली। पुलिस का कहना है कि चेकिंग से बचने के लिए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाना था, जिसके लिए प्रति चक्कर 20 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। वे 29 सितंबर को ओडिशा से निकले थे और रास्ते में चेकिंग देखकर गाड़ी को जंगल में छिपा दिया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे पहले भी एक दो बार गांजा सप्लाई कर चुके हैं।

बरामदगी में गांजे की कीमत करीब एक करोड़ से ज्यादा आंकी गई है, जबकि गाड़ी और अन्य सामान मिलाकर कुल बरामदगी एक करोड़ 10 लाख रुपये के आसपास है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पिपरी थाने में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है।

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *