Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली जिले में नीट परीक्षा रद्द होने को लेकर एन एसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोला*

*सिंगरौली जिले में नीट परीक्षा रद्द होने को लेकर एन एसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोला*


मध्यप्रदेश -सिंगरौली

दिनांक 16/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

सरकार पर मिली भगत का कथित आरोप लगाया पदाधिकारियों ने

निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाहीं की मांग की

 

 

एंकर। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं(एनएसयूआई ) ने प्रदर्शन कर विरोध जताया उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

वीओ – देश में नीट परीक्षा रद्द होने के मामले को लेकर छात्रों में जहां आक्रोश देखने को मिल रहा है वहीं अलग-अलग राजनीतिक दल भी अब इस मामले को लेकर सियासत में जोर आजमाइश दिखाने हेतु सरकार पर सीधा हमला बोल रहे हैं। मध्यप्रदेश सिंगरौली जिले में कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटना लाखों छात्रों के मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान सरकार व संबंधित एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उचित कार्रवाई न होने पर संगठन द्वारा छात्रों के हक में आवाज बुलंद करने हेतु सड़क से संसद तक प्रदर्शन तेज करने की बात कही। प्रदर्शन के बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप छात्रों के हित मे निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

 

बाइट ( मोनिस खान, एनएसयूआई अध्यक्ष सिंगरौली मध्यप्रदेश)

NEWS POINT 24×7…✍️

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *