यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे,शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र में अब तक 5 करोड़ 56 लाख रुपये कि संपत्ति जब्त कि गई

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से विज्ञप्ति अनुसार शक्तिनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के अभियुक्त कि 23 लाख 86 हजार रुपये की आवासीय संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। शक्ति नगर,अनपरा ,पिपरी पुलिस व क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा शनिवार 24 अक्टूबर को डुगडुगी बजाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से मौके पर जाकर संपत्ति फ्रीज का नोटिस चस्पा कराया । सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश ,एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक व सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय तथा पिपरी थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की टीम ने कार्रवाई किया । पुलिस विज्ञप्ति अनुसार मामला शक्तिनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट का जहा अभियुक्त दीपक कुमार भारती पुत्र गुलाब भारती निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार दीपक ने नशे के अवैध धंधे से कमाए पैसे से ये मकान बनाया था।
मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने 21 अक्टूबर को फ्रीज का आदेश दिया था। वाद संख्या NDPSA/FO/1305,DAL/2026 में आदेश को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद आज इसको फ्रीज किया गया। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार दीपक का पुराना रिकॉर्ड भी बेहद खराब बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ पहले से ही 4 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अनपरा में ही एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 2019 में मारपीट का भी मुकदमा है। सोनभद्र में अब तक कुल 6 मामलों में 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त,फ्रीज की जा चुकी है। इसमें रॉबर्ट्सगंज के 2, अनपरा का 1, शक्तिनगर के 2 और म्योरपुर का 1 मामला शामिल है। आपको बता दें बड़ी कार्रवाईयो में रॉबर्ट्सगंज में कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में 4 करोड़ 50 लाख 13 हजार 541 रुपये की संपत्ति जब्त हुई । फिर म्योरपुर में 38 लाख 83 हजार , अनपरा में 26 लाख 62 हजार की संपत्ति फ्रीज कि गई थी। पुलिस अनुसार नशे के धंधे से कमाई संपत्ति पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई होती रहेगी।
News Point 24×7
News Point 24×7