Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली पुलिस ने कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड के मुख्य अभियुक्त को जबलपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया, 6 डकैत पुलिस की गिरफ्त में

सिंगरौली पुलिस ने कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड के मुख्य अभियुक्त को जबलपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया, 6 डकैत पुलिस की गिरफ्त में


मध्यप्रदेश सिंगरौली

 

दिनांक -25/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सिंगरौली। सिंगरौली में 23 अक्टूबर 2026 को विंध्यनगर थाने के जयंत अंतर्गत जयंत स्थित गोल मार्केट में कंचन ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती के लूट कांड के छठवें अभियुक्त को राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। राहुल को जयंत पुलिस ने साइबर सेल और आरपीएफ जबलपुर के साथ मिलकर जबलपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। इसके साथ ही इस डकैती में शामिल सभी 6 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस डकैती की योजना रोशन स्वीपर की अगुवाई में लगभग एक महीने पहले से बन रही थी। वारदात के लिए पहले हथियार, गाड़ी और भागने का रास्ता सब तय किया गया था। इसी के तहत आरोपियों ने झारखंड के गढ़वा जिले के रंका और भवनाथपुर इलाके से देशी कट्टे के बल पर दो अलग-अलग अपाचे बाइक लूटी थी। उन दोनों बाइकों को पहले ही अनपरा, यूपी पहुंचा दिया गया था ताकि डकैती के बाद उन्हीं से भागा जा सके।पहले आरोपियों की योजना 14 सितंबर 2026 को ही डकैती करने की थी, लेकिन उस दिन कंचन ज्वेलर्स में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा थी इसलिए टाल दिया। इसके बाद 17 सितंबर 2026 को सभी 6 अभियुक्त शक्तिनगर पार्क में इकट्ठा हुए और योजना को कारित करने के लिए राजी हुए । वारदात से पहले करीब तीन बार दुकान की रेकी भी की गई। शाम को करीब 5 बजकर 50 मिनट के करीब दुकान में भीड़ कम देखकर डकैती करने का फैसला लिया गया। 17 सितंबर की शाम बजरंग कॉम्प्लेक्स में चल रहे कंचन ज्वेलर्स में संचालक अखिलेश कुमार वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे। तभी हथियारों से लैस बदमाश दुकान में घुस गए। पिस्टल और देशी कट्टा लहराकर सबको डरा दिया, मोबाइल छीन लिए। फिर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटने लगे। विरोध करने पर संचालक के सिर पर हथियार के बट से मार दिया।

इस दौरान कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा ने हिम्मत करके बदमाश का हथियार पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली राहुल के हाथ की हथेली में लगी। 4 बदमाश दुकान के अंदर लूट रहे थे, 2 बाहर निगरानी कर रहे थे। बदमाशों ने 3-4 राउंड फायरिंग की और सोने-चांदी के गहने और करीब 2.50 लाख रुपये नकद लूटकर दो अपाचे पर तीन-तीन करके मस्जिद तिराहा होते हुए फरार हो गए।अनपरा में कपड़े बदले, रेणुकूट जंगल में किया बंटवारा लूट के बाद सभी आरोपी अनपरा पहुंचे। वहां एक चर्च के पीछे झाड़ियों में घटना के समय पहने कपड़े, जूते-चप्पल बदल दिए ताकि पहचान छिप सके। आगे जाम लगा तो रेणुकूट के जंगल में पहुंचे और वहीं लूटे गए गहनों और नकदी का आपस में बंटवारा किया। सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस ने घेराबंदी की। पीछा करने पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अनुराग कुमार चंद्रवंशी और लकी कुमार पासवान पकड़े गए। उनके पास से लूटे गहने, नकदी, मोबाइल और हथियार बरामद हुए। इसी क्रम में रोशन स्वीपर को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़ा।

इसके बाद झारखंड में लगातार दबिश दी गई। गढ़वा के नगर ऊंटारी पुलिस के साथ मिलकर साबिर उर्फ सोनू अंसारी और शमशाद अंसारी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया। तब तक 5 अभियुक्त पकड़े जा चुके थे, सिर्फ राहुल कुमार फरार था, जो चेन्नई भाग गया था। राहुल कुमार पिता पंचम राम स्वीपर, उम्र 23 साल, निवासी अनपरा, यूपी के बारे में जानकारी मिली कि वो चेन्नई से वापस आया है और फिर से चेन्नई जाने की फिराक में है। जयंत पुलिस ने साइबर सेल और आरपीएफ जबलपुर से संपर्क किया और जबलपुर रेलवे स्टेशन से राहुल को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ और निशानदेही पर राहुल के पास से 11 नग सोने के जेवरात, 2 नग चांदी की मूर्तियां, 4750 रुपये नकदी, 1 देशी कट्टा 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कार्रवाई में आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान के मार्गदर्शन, एसपी सिंगरौली शियाज के.एम. के नेतृत्व में एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, सीएसपी विंध्यनगर हेमंत कुमार सिंह और चौकी प्रभारी जयंत पवन कुमार सिंह की टीम लगी थी।

 

वीओ – यह लूट कि घटना विंध्यनगर थाने के जयंत चौकी से संबंधित है के अंतर्गत दर्ज है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, यूपी और झारखंड में लूट, मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

 

बाइट ( षियाज केएम, एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस अनुसार नशें से अर्जित 23 लाख के मकान को फ्रीज किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -24/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे,शत्रुघ्न कुमार   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *