यूपी -सोनभद्र
दिनांक -3/11/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई कि है। पकड़े गये अभियुक्त कि पहचान अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह 36 वर्ष पुत्र स्व केवलभान सिंह निवासी निबावल सेमरिहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर बताया गया है। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार मुखबिर की सूचना पर आज दोपहर करीब साढ़े एक बजे बढ़ौली चौराहे के पास से उसे पकड़ा गया। आरोपी थाना राबर्ट्सगंज में पंजीकृत मुकदमा के तहत एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस की धाराओं में वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
News Point 24×7

News Point 24×7