यूपी -सोनभद्र
दिनांक -2/11/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

यातायात जागरूकता माह नवंबर को लेकर राज्यमंत्री और एसपी ने नियम पालन करने की शपथ दिलाई

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया

एसपी ने राज्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रो ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
छात्रों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और नशा न कर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में रविवार को यातायात जागरूकता माह नवंबर 2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसपी ने राज्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यातायात जागरूकता माह के अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और नशा न कर वाहन चलाने को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री, एसपी एवं एआरटीओ ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर कहा कि थोड़ी सी लापरवाही खुद के साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल देती है। सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात नियमों को दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और आम लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से हेलमेट जरूरी है, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जैसे संदेश दिए गए। एसपी ने यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि माह भर प्रमुख चौराहों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम में सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा, सीओ सदर,यातायात सुधीर कुमार सिंह, एआरटीओ, यातायात प्रभारी समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक, छात्र और सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7