Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र करमा के भैरोपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में डेकोरेशन गोदाम में आगलगी से लाखों का सामान जलकर खाक 
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र करमा के भैरोपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में डेकोरेशन गोदाम में आगलगी से लाखों का सामान जलकर खाक 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -3/11/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

आगलगी से लाखों रुपये का डेकोरेशन सामान जलकर खाक

 

पीड़ित अनुसार परिवार पर रोटी रोजी सहित आर्थिक संकट आन पड़ा

 

हर महादेव डेकोरेशन के नाम से फर्म संदीप मौर्य उनके पार्टनर

 

शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए उन्होंने गोदाम में काफी मात्रा में डेकोरेशन का सामान रखा था

 

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

 

पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक नुकसान का आकलन कर मुआवजे की गुहार लगाई

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर गांव में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में डेकोरेशन गोदाम में भीषण आग लग गई जिस कारण आगलगी से लाखों रुपये का डेकोरेशन सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा है।

पीड़ित गोविंद सिंह मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी ग्राम भैरोपुर पोस्ट कसया ने बताया कि वह हर हर महादेव डेकोरेशन के नाम से फर्म संदीप मौर्य उनके पार्टनर हैं। शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए उन्होंने गोदाम में काफी मात्रा में डेकोरेशन का सामान रखा था। गोविंद मौर्या ने बताया कि बीती रात करीब 8 बजे बगल के घर से फोन आया कि गोदाम में आग लग है,जब वह मौके पर गोदाम पहुंचे तो आग पर काबू पाना मुश्किल हो चुका था। आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।पीड़ित मुताबिक डेकोरेशन कार्य से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है। गोदाम जलने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है, एवं जिला प्रशासन से आर्थिक नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

 

 

बाइट (गोविंद सिंह मौर्य पुत्र ,निवासी ग्राम भैरोपुर पोस्ट कसया, जिला सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र जिले म्योरपुर विकासखंड मानकों को ताक पर रख भदहर टोला में बन रही पुलिया, लोकल बोल्डर और बालू के इस्तेमाल का आरोप

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -03/11/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे       म्योरपुर/सोनभद्र। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *