Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले म्योरपुर विकासखंड मानकों को ताक पर रख भदहर टोला में बन रही पुलिया, लोकल बोल्डर और बालू के इस्तेमाल का आरोप

सोनभद्र जिले म्योरपुर विकासखंड मानकों को ताक पर रख भदहर टोला में बन रही पुलिया, लोकल बोल्डर और बालू के इस्तेमाल का आरोप


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -03/11/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे

 

 

 

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के कुदरी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुदरी-चागा संपर्क मार्ग स्थित भदहर टोला में क्षेत्र पंचायत की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने और लोकल बोल्डर व बालू का इस्तेमाल किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध बोल्डर और बालू का इस्तेमाल कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण में घटिया अथवा मानकविहीन सामग्री का प्रयोग किया गया तो पुलिया की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।

मामले में सबसे बड़ा सवाल निर्माण कार्य की निगरानी को लेकर उठ रहा है। क्षेत्र पंचायत से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गुणवत्ता की जांच और मानकों के अनुपालन को लेकर कितने गंभीर हैं, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

इस संबंध में जब जेई काशीनाथ यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अब देखना यह होगा कि विभागीय जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सामने आए आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है और पुलिया का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाता है या नहीं?

 

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज पुलिस ने एनडीपीएस मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -3/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *