Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के ओबरा सेक्टर 3 टापू के पास सेल्फी लेने पहुंचे तीन छात्र अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे, रेस्क्यू बाद सूरक्षित बचें 
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र के ओबरा सेक्टर 3 टापू के पास सेल्फी लेने पहुंचे तीन छात्र अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे, रेस्क्यू बाद सूरक्षित बचें 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक-3/11/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

कथित ओबरा पावर हाउस से पानी छोड़ते बाद जलस्तर बढ़ने से हालात बने

 

तहसीलदार, चौकी प्रभारी, नगर अधिकारियों व कर्मचारियों कि मदद से एक घंटे चलें रेस्क्यू अभियान से बचाया गया

 

अधिकारियों ने छात्रों को भविष्य में ऐसी ग़लत न करने कि हिदायत दी

 

सोनभद्र जिलाधिकारी तक मामले पहुंचने पर त्वरित कार्रवाई से बचें छात्र

 

 

सोनभद्र । सोनभद्र में ओबरा नगर पंचायत के सेक्टर 3 के समीप डैम टापू के पास सोमवार शाम कथित घूमने और सेल्फी लेने पहुंचे एमएससी के तीन छात्र अचानक नदी में जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। बंताया गया कि टापू चारों तरफ से पानी से घिर जाने से तीनों वहां फंस गए छात्रों ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर घटना से अवगत कराकर मदद कि गुहार लगाई।

छात्रों की कॉल के बाद मामला सीधे जिलाधिकारी तक पहुंचा। डीएम के निर्देश पर ओबरा एसडीएम ने तत्काल रेस्क्यू के आदेश दिए। आदेश मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। साथ ही ओबरा चौकी इंचार्ज और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के चलते नाव की व्यवस्था करने में थोड़ी देर हो गई । नांव कि व्यवस्था बाद टापू तक पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी अनुसार तीनों छात्र नौगढ़ निवासी हैं और ओबरा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार शाम वे सेक्टर-3 टापू की तरफ घूमने गए थे। इस दौरान कथित शाम करीब छह बजे ओबरा पावर हाउस से पानी छोड़े जाने से देखते भर में जलस्तर तेजी से बढ़ गया और तीनों बीच टापू पर फंस गए। छात्रों की कॉल के बाद मामला सोनभद्र जिलाधिकारी तक पहुंचने पर तत्काल उनके निर्देश पर ओबरा एसडीएम ने रेस्क्यू के लिए तहसीलदार को भेजा। तहसीलदार के साथ ओबरा चौकी इंचार्ज और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण नाव की व्यवस्था करने में थोड़ी देर हो गई । नांव कि व्यवस्था बाद टापू तक पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तहसीलदार और चौकी इंचार्ज ने छात्रों को भविष्य में ऐसी जगहों पर न जाने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। रेस्क्यू के दौरान तहसीलदार, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन प्रतिनिधि, ओबरा चौकी इंचार्ज राजू साहनी, सुनील कुमार शुक्ला, राजेश कुमार यादव, सुधांशु मिश्रा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी सक्रिय रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र जिले म्योरपुर विकासखंड मानकों को ताक पर रख भदहर टोला में बन रही पुलिया, लोकल बोल्डर और बालू के इस्तेमाल का आरोप

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -03/11/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे       म्योरपुर/सोनभद्र। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *