Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में अनपरा नगर पंचायत के पूर्वी परासी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला नवयुवती का शव

सोनभद्र में अनपरा नगर पंचायत के पूर्वी परासी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला नवयुवती का शव


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -2/11/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई हेतु भेज मौत के कारणों को जानने में जुटी

 

सोनभद्र। अनपरा थाने अंतर्गत रेनुसागर चौकी क्षेत्र के पूर्वी परासी में सोमवार सुबह एक 17 वर्षीय नवयुवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर सीलींग पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से परिवार में कोहरम मच गया। सूचना पर पहुंची रेनुसागर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई हेतु दुद्धी भेजवाया। पुलिस अनुसार मृतका की पहचान खुशबू कुमारी उम्र करीब 17 वर्ष पुत्री मोहनलाल कनौजिया निवासी अनपरा नगर पंचायत वार्ड नं 7 नेहरू नगर मोहल्ला पूर्वी परासी थाना अनपरा सोनभद्र निवासी के रुप में हुई है। सूत्रो अनुसार बताया जा रहा कि मृतका घर के कमरे में लगे कथित सीलिंग फैन में दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना के बारे में जब परिजनों को पता चला तो परिजनों कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर रेनुसागर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई एवं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजवाया । नवयुवती की मौत संदेहात्मक मौत से परिवार में मातम जैसा माहौल बन गया है। पुलिस अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच हर पहलुओं से करने में जुटी है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र म्योरपुर विकास खंड रामलीला समिति रासपहरी का मिलन समारोह एवं सहभोज संपन्न, कार्यकर्ताओं के योगदान की हुई सराहना

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -01/11/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे       बीना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *