Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी ने ट्रामा सेंटर में धरना देकर 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा 
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र में लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी ने ट्रामा सेंटर में धरना देकर 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -3/11/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुधन कुमार

 

 

 

अस्पताल में गंदगी, डॉक्टरों की लापरवाही, स्टाफ की कमी व मरीजों को बुनियादी सुविधाएं न मुहैया कराने का आरोप लगाया

 

ट्रामा सेंटर में मिलने वाली दवाओं की कमी के नाम पर मरीजों को बाहर की दवा लिखने का आरोप

 

आरोप वही महंगी दवाइयां अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर बेची जा रही

 

वार्डों में नियमित साफ-सफाई न होने शौचालय-बाथरूम बदहाल

 

आरोप लिफ्ट आए दिन बंद रहता एवं पंखे-बल्ब खराब

 

आरोप पीने के पानी तक की व्यवस्था भी डांवाडोल

 

प्राचार्य ने कहां सफाई व्यवस्था कंपनी को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

 

प्राचार्य ने कहां ज्यादातर आरओ प्लांट सही जो खराब उन्हें ठीक कराया जा रहा

 

प्राचार्य अनुसार ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने की प्रक्रिया शुरूऔर दवा वितरण केंद्र पिछले एक महीने से 24 घंटे संचालित

 

प्राचार्य ने कहां जांच रिपोर्टें अधिकांश 24 घंटे में उपलब्ध कुछ विशेष जांचों में समय लगता

 

प्राचार्य अनुसार बाहर से दवा लिखने के मामले व उपलब्धता को लेकर डॉक्टरों से बात की गई

 

 

एंकर। सोनभद्र में लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अस्पताल में गंदगी, डॉक्टरों की लापरवाही, स्टाफ की कमी और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं न मुहैया कराने का लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन के माध्यम से 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

 

वीओ – आसपी जिलाध्यक्ष का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में मिलने वाली दवाओं की कमी का हवाला देकर डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं, जबकि वही महंगी दवाइयां अस्पताल परिसर में ही सरकार द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र पर बेची जा रही हैं। वार्डों में नियमित साफ-सफाई नहीं होती, शौचालय-बाथरूम की हालत खराब है, लिफ्ट आए दिन बंद रहती है, पंखे-बल्ब खराब हैं और पीने के पानी तक की दिक्कत है।

 

वीओ- आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी वार्ड में अनुभवी डॉक्टर नहीं रहते, जूनियर डॉक्टरों के भरोसे उपचार चल रहा है। ब्लड जांच की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं होता और सैंपल बाहर भेजे जाते हैं। आयुष्मान भारत के रोगियों को परेशान किया जाता है। हड्डी के मरीजों से रॉड-स्टील बाहर से मंगाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। लाइट चलें जाने पर जनरेटर समय से चालू नहीं होता, एल 2 भवन में कर्मचारी कम हैं और मरीजों-तीमारदारों से दुर्व्यवहार की शिकायतें हैं। मांग की गई है कि रात्रि में इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की तैनाती की जाए और हर बेड के पास डस्टबिन रखा जाए।

रविकान्त का कहना है कि इस संबंध में 16 अक्टूबर को भी अधिकारियों को शिकायत सौंपा गया था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुआ।

 

वीओ – प्रदर्शन के मामले में मेडिकल कॉलेज लोढी के प्राचार्य आई जे भट्टाचार्य ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए नई कंपनी ने काम संभाला है, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले एक महीने में सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। ज्यादातर आरओ प्लांट ठीक हैं, और जो खराब हैं उन्हें ठीक कराया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है एवं दवा वितरण केंद्र पिछले एक महीने से 24 घंटे संचालित हो रहा है। जांच रिपोर्टें अधिकांश 24 घंटे में उपलब्ध करा दिया जाता जा हैं। कुछ विशेष जांचों में समय लगता है। दवाओं को लेकर डॉक्टरों से बात की गई है।

 

बाइट ( रविकांत जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी सोनभद्र)

 

बाइट ( आई थे भट्टाचार्य प्राचार्य मेडिकल कॉलेज लोढी सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज पुलिस ने एनडीपीएस मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -3/11/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *