यूपी -सोनभद्र
दिनांक -28/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिलें में चल रहे 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 28 अक्टूबर तक जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । जिनमें 36 वारंटी और 4 वांछित शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने 27 से 29 अक्टूबर तक एनबीडब्ल्यू और स्थायी वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत 28 अक्टूबर को सोनभद्र कि रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी पुलिस ने 6,6 वारंटी पकड़े। घोरावल पुलिस ने 5, करमा पुलिस ने 4, कोन ,ओबरा, चोपन से 3,3, बभनी, रायपुर से 2,2, महिला थाना और जुगैल पुलिस ने 1,1 वारंटी गिरफ्तार किया। पुलिस ने वांछित अभियुक्तों में जुगैल थाने में दर्ज मुकदमा बीएनएस के 3 अभियुक्तो को भी पकड़ा है जिनमें खेत में करंट वाला तार लगाने से युवक की मौत के मामले में वांछित थे। रॉबर्ट्सगंज थाने में पुलिस ने विभिन्न मुकदमों के अंतर्गत बीएनएस और 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत 1 वांछित को पकड़ा।
News Point 24×7

News Point 24×7