यूपी -सोनभद्र
दिनांक -19/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
कथित हवा भरने के दौरान हुआ हादसा
सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन थाने के डाला चौकी अंतर्गत डाला चढ़ाई स्थित हाईवा वाहन के टायर में कथित हवा भरने के दौरान रिम छटकने से एक टायर पंचर मिस्त्री की मौत हो गई। घटना डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में बंद खनिज बैरियर के पास होना बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात 8 बजकर 50 मिनट के करीब डाला चढ़ाई स्थित एक टायर पंचर की दुकान पर हादसा होना बताया गया। एक हाईवा का ड्राइवर अपने वाहन में नया टायर लगवा रहा था।
टायर पंचर मिस्त्री आरिफ उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र असलम निवासी डाला चढ़ाई, दुकान के बाहर जमीन पर ही टायर में हवा भर रहा था। हवा भरते समय अचानक टायर का रिम तेज धमाके के साथ छटक गया और सीधे आरिफ के शरीर पर गिर गया जिससे आरिफ के चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मिस्त्री को खून से लथपथ हालत में ऑटो से अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आरिफ को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू किया।
News Point 24×7
News Point 24×7