Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के एनसीएल बीना में विजयदशमी पर रावण दहन न कराकर प्रबंधन ने 21 तारीख तय किया , वीएचपी व बजरंग दल सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश 

सोनभद्र के एनसीएल बीना में विजयदशमी पर रावण दहन न कराकर प्रबंधन ने 21 तारीख तय किया , वीएचपी व बजरंग दल सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -21/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

वीएचपी व बजरंग दल प्रखण्ड ने चौकी में पत्र देकर कारण स्पष्ट करने सहित आस्था का अपमान बताया

 

सोनभद्र। सोनभद्र में बीना चौकी अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना में मंगलवार को विजयादशमी पर्व पर रावण दहन न कराकर 21 तारीख बुधवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर प्रबंधन ने करने का नोटिस जारी किया है। उधर क्षेत्रीय लोग व आम जनता जैसे ही देर शाम को बीना स्टेडियम पहुंची तो पता चला रावण दहन नहीं किया जाएगा जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह कि चर्चाएं शुरू हो गई है। आपको बता दें मामला एनसीएल बीना परियोजना के स्टाफ अधिकारी सहबाज द्वारा 17 अक्टूबर को प्रबंधन कि ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में लिखा है 21 अक्टूबर बुधवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आवासीय परिसर स्थित बीना स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। चर्चाओ अनुसार एनसीएल बीना परियोजना के अलावा एनसीएल कोल फिल्डस कि अन्य परियोजनाओं में मंगलवार शाम 20 तारीख को ही रावण दहन कार्यक्रम किया गया था। चर्चाएं हैं कि सिर्फ एनसीएल बीना परियोजना में ही बुधवार 21 अक्टूबर का दिन क्यों रखा गया? इसी बात को लेकर लोगों में गुस्सा है। जारी नोटिस पर स्टाफ अधिकारी का हस्ताक्षर भी है। नोटिस की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों में चर्चाएं हैं कि एनसीएल बीना में ही क्यों 21 तारीख तय कि गई। वहीं रात होते-होते बीना प्रखण्ड के विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अध्यक्ष राहुल शर्मा सदस्यों सहित बीना चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी को पत्र सौंपकर एनसीएल बीना परियोजना प्रबंधन से रावण दहन कार्यक्रम 21 तारीख को रखने का स्पष्ट कारणों का उल्लेख करने कि मांग कि है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बुधवार सुबह 7 बजे से पंचक लग रहा जबकि पंचक काल में शुभ कार्य करना निषेध माना जाता है,फिर एनसीएल बीना प्रबंधन ने उसी दिन रावण दहन क्यों रखा? इसे उन्होंने सनातन धर्म का अपमान और आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने पत्र में मांग किया कि बीना चौकी प्रभारी एनसीएल बीना प्रबंधन द्वारा 20 अक्टूबर मंगलवार को रावण दहन का कार्यक्रम क्यों नहीं कराया ? जबकि पूरे एनसीआर कि अन्य परियोजनाओं में उसी तिथि को रावण दहन कार्यक्रम संपंनन्न हुआ है। जैसे ही लोगों को इस बारे में जानकारी मिली इधर सोशल मीडिया पर भी लोग वर्षों पुरानी परंपरा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप सहित आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप पत्र जारी करने वालो पर लगा रहे हैं। एनसीएल हेडक्वार्टर सीएमडी पर भी आखिर सवाल खड़े क्यों न हो? न्यूज़ प्वाइंट किसी भी धर्म समुदाय, संप्रदाय अपने खबर के माध्यम से ठेस नहीं पहुंचाना चाहता और न पहुंचाने का प्रयास करता है यह खबर दोनों ओर से जारी पत्र और कथित लोगों कि चर्चाओ पर बनीं है। मामले में एनसीएल बीना प्रबंधन फिलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रहा है स्टाफ अधिकारी से कार्यक्रम को लेकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने इनकार कर हेडक्वार्टर सिंगरौली पीआरओ से बात कर जानकारी लेने को कहकर सवाल टाल दिया। आपको अवगत करा दे बीना परियोजना प्रबंधन से जब भी किसी मामले को लेकर जानकारी लेने का प्रयास किया जाता रहा है वह अक्सर सवालो का स्पष्ट जवाब नहीं देते और पीआरओ से जवाब लेने को कहकर बचते रहते ? इसके साथ ही एनसीएल हेडक्वार्टर पीआरओ रामविजय सिंह भी ज्यादातर समय पर फोन रिसिव नहीं इस मामले में भी जब फोन कर जानकारी लेना चाहा उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया अक्सर वह फोन रिसीव नहीं करते अगर करते भी हैं तो वह भी एनसीएल बीना प्रबंधन से मामले कि जानकारी लेकर जवाब देने कि बात कहते हैं लेकिन अब तक कई प्रश्नो के उत्तर उनसे नहीं मिले? फिलहाल देखना यह है कि एनसीएल बीना परियोजना प्रबंधन इस मामले में कब तक स्थिति स्पष्ट करता है?

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *