यूपी -सोनभद्र
दिनांक -20/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

कब्जे से 5 लाख रुपये नकद, 15 लाख कीमत के ट्रक के कटे हुए पार्ट्स, 4 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर बेचने और ट्रक को काटने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपये नकद, 15 लाख कीमत के ट्रक के कटे हुए पार्ट्स, 4 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
वीओ – पुलिस को दिए तहरीर अनुसार रेनुकूट निवासी ब्रह्मप्रसाद पाण्डेय ने 12 सितंबर को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 9 सितंबर को बरगवां, सिंगरौली से 24 टन 900 किलो स्क्रैप आयरन खरीदकर ट्रक संख्या UP62 T9881 से महामाया इस्पात कंपनी चुनार मिर्जापुर भेजा था। 10 सितंबर को चालक ने बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा के पास सुबह 5 बजकर 10 मिनट के करीब वाहन स्वामी ने उसे 500 रुपये देकर वाराणसी भेज दिया और ट्रक गायब कर दिया। इस पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा में विभिन्न धाराओं BNS में केस दर्ज हुआ। विवेचना में पता चला कि नीरज यादव और उमाकान्त यादव ने मिलकर योजना बनाकर ट्रक को कब्जे में लिया और मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बेच दिया और ट्रक को कबाड़ गोदाम में कटवा दिया।
वीओ – 19 सितंबर को पुलिस ने मिर्जापुर स्थित पीएसी 39वीं वाहिनी गेट नंबर- 2 के सामने कबाड़ गोदाम पर दबिश देकर शाम 7 बजकर 50 मिनट के करीब धीरज यादव उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र पन्नालाल, निवासी घमहापुर, थाना विन्ध्याचल, मिर्जापुर, भरत लाल उर्फ बल्ला साहू उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र स्व. ब्रह्मदेव, निवासी सेमरा बैसुखिया, थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर, आकाश गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र कैलाश गुप्ता, निवासी रेवड़ा परसपुर, भदोही
वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में बल्ला साहू ने बताया कि वह कबाड़ का कारोबार करता है और 11 सितंबर को नीरज और उमाकान्त ट्रक लेकर उसके पास आए थे। धीरज यादव ने बताया कि नीरज उसका छोटा भाई है। आकाश गुप्ता ने 14 सितंबर को स्क्रैप खरीदा था।
वीओ – पुलिस ने 5 बल्ला साहू से 4 लाख, धीरज और आकाश से 50-50 हजार, रुपये कुल नकद 5 लाख रुपये, ट्रक UP 62 T 9881 के कटे हुए पार्ट्स – कीमत करीब 15 लाख, 4 मोबाइल फोन और 1 टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद किया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2), 317(5) और 61(2)(क) BNS की बढ़ोतरी की गई है। फरार नीरज यादव और उमाकान्त यादव की तलाश जारी है।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7