Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अधिकारियों संग चर्चा किया 

सोनभद्र में एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अधिकारियों संग चर्चा किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -21/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में बुधवार को पुलिस लाइन में डीएम व एसपी ने विधान परिषद निर्वाचन खंड स्नातक व शिक्षक 2026 को लेकर जिले में तैयारी तेज कर दी है। बुधवार 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारीयों संग ब्रीफ कर ब्रीफिंग में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचे जिस अधिकारी को जिस कार्य कि जिम्मेदारी मिली है,उसका पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ पालन करें। डीएम ने कहा कि स्नातक और शिक्षक खंड के चुनाव में मतदाता पढ़े-लिखे होते हैं। इसलिए मतदान केंद्र पर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। मतदाता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी अभिषेक वर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश देकर कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस कि प्रथम प्राथमिकता में है। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कहीं भी गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी भी व्यक्ति को चुनाव प्रभावित करने का मौका नहीं मिलना चाहिए। ब्रीफिंग में अधिकारियों को बताया गया कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन पूरी तरह से किया जाए। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना है। ब्रीफिंग में काफी देर तक चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी भी डीएम-एसपी को दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चुनाव ड्यूटी में लगे काफी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि विधान परिषद के खंड स्नातक और शिक्षक सीट के लिए चुनाव होना है।जिसे लेकर जिले में प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में काशी मोड-डिबुलगंज मार्ग गेट नं 2 के पास दो ट्रेलर आपस में भिड़े कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया , बाल-बाल बचे दोनों चालक 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र -ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *