Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र डीएम, एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण सहित सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए 

सोनभद्र डीएम, एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण सहित सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ , एसपी अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने पूजा स्थलों पर किए गए तैयारियों को परखने के साथ सबसे पहले पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर लगाए गए उपकरणों की जांच की। एसपी व डीएम ने आयोजकों को साफ निर्देश दिया कि पंडाल में आग से बचाव के पूरे इंतजाम होने चाहिए, ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर त्वरित कार्रवाई किया जा सके। रॉबर्ट्सगंज कस्बा में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेककर यह परखा कि सभी ठीक से चल रहे हैं या नहीं और उनसे निगरानी हो रही है या नहीं। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी किया । गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, ट्रैफिक जाम न लगे और भीड़ -भाड वाले स्थानों पर विशेष नजर रखा जाए, अगर कहीं भी अव्यवस्था नजर आए तो तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। दोनों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए और आम लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। सोनभद्र पुलिस की ओर से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *