यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग –
दिनांक -15/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच और शिनाख्त में जुटी
सोनभद्र। सोनभद्र में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कथित एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर 2 के समीप मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है हांलांकि अबतक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है।
वीओ – प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद सहमत आलम के अनुसार हर दिन कि तरह वह सुबह के समय गेट की तरफ पानी लेने जा रहे जा रहें थे , वहीं से पानी लाते हैं,तभी उन्होंने झाड़ियों के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। शव देखकर वह घबरा गए उनके मोबाइल में रिचार्ज नहीं था उन्होंने बताया मनोज के माध्यम से शक्ति नगर पुलिस को सूचना दिया गया सूचना पर शक्ति नगर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
वीओ – सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 30-40 वर्ष के आस पास देखने से प्रतीत हो रही है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वीओ – पुलिस आसपास के कॉलोनी और ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगा रही है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने का कार्य किया जाएगा।
बाइट ( मोहम्मद सहमत आलम, ग्रामीण शक्तिनगर सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7