यूपी -सोनभद्र
दिनांक -14/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

चीफ लोको इंस्पेक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा सड़क पर ट्रकों का कब्जा पहले भी गई हैं जानें

सोनभद्र में एनसीएल व एनटीपीसी में राख – कोयला परिवहन करने वाले वाहनों का मुख्य मार्ग पर लगा रहता है रेला
न्यूज़ प्वाइंट लगातार ट्रक – ट्रेलरो के मुख्य मार्ग पर खड़े रहने कि खबर चलाता रहा है प्रशासन, यातायात विभाग पीडब्ल्यूडी की लापरवाही आई सामने

niceRunStatus: 1; hdrForward: 4; shaking: 0.000000; highlight: 0; motionR: 3; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
sv:16.0.19.2.W30;
ispap:1;
papproctime: 2026:09:14 08:13:04;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 261.74;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather:Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 38;zeissColor: nature;
सोनभद्र। शक्तिनगर । शक्ति नगर वाराणसी मुख्य मार्ग अब आम राहगीरों एवं आस-पास के परियोजनाओं में ड्यूटी करने वालों एवं कर्मचारियों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। ताजा मामला आज सोमवार सुबह का है जब कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक लोको पायलट ड्यूटी पर जा रहे थे और तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया घटना सुबह कि बताया गया। आज सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट के करीब कृष्णशिला रेलवे स्टेशन में तैनात सहायक लोको पायलट चंद्रशेखर कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र रामाशीष ताती, निवासी बरियारपुर, जिला मुंगेर, बिहार अपनी मोटरसाइकिल जेएच -03 AB 8016 से ड्यूटी पर आ रहे थे।
चीफ लोको इंस्पेक्टर कृष्णशिला राकेश कुमार सिंह द्वारा शक्तिनगर थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई कि मांग कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे डंपर संख्या UP-64- BT 4622 के चालक ने अत्यंत तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए चंद्रशेखर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है साथियों ने तुरंत उन्हें अटल अस्पताल, बीना में भर्ती कराया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
वीडियो में रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा सड़क पर ट्रकों का कब्जा, पहले भी गई हैं जानें
वीओ – मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने वीडियो बयान में कहा कि ये कोई पहला हादसा नहीं है। कृष्णशिला-शक्तिनगर मार्ग पर दोनों तरफ दिन-रात एनसीएल बीना व कृष्ण शिला परियोजना कोल खदान लोडिंग और अनलोडिंग के लिए ट्रक , ट्रेलर और डंपर खड़े रहते हैं। सड़क चलने लायक नहीं बचती, ओवरटेक के चक्कर में हादसा होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे पर ट्रकों ने अवैध पार्किंग बना रखी है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन नहीं जागा। इसी लापरवाही के कारण पहले भी कई रेलकर्मियों के साथ सड़क हादसा हो चुका है।
वीओ – चीफ लोको इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर से दोषी डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही रेलकर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग से अवैध ट्रक पार्किंग हटाकर यार्ड की व्यवस्था की जाए। आएदिन लोग सड़क दूर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
बाइट ( राकेश कुमार सिंह चीफ लोको पायलट कृष्ण शिला रेलवे स्टेशन सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7