यूपी -सोनभद्र
दिनांक 13/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर बूथ स्तर तक संगठन को धार देने पर जोर दिया
उन्होंने कहा पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी
गठबंधन के दलों के प्रत्याशियों के लिए अपना दल उसकी जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगा
जातिगत जनगणना पर फैसला नहीं तब भी अपना दल ने सदन से सड़क तक यह मांग उठाई
केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार किया
अनुप्रिया ने कहा पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी
एंकर। सोनभद्र। सोनभद्र में दौरें पर पहुंची मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल एस ( सोनेलाल) कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उर्वरक एवं रसायन अनुप्रिया पटेल आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल (एस) का संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है जिसके तहत रविवार को सोनभद्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर बूथ स्तर तक संगठन को धार देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वीओ – कार्यकर्ता सम्मेलन में मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल एस कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के पांचों दलों में से जिस भी दल का प्रत्याशी जिस सीट पर होगा, अपना दल उसकी जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगा।
वीओ – केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब सरकार ने जातिगत जनगणना पर फैसला नहीं लिया था, तब भी अपना दल ने सदन से सड़क तक यह मांग उठाई। बाद में केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार किया। लोकसभा सांसद कहा कि पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के पांचों दलों में से जिस भी दल का प्रत्याशी जिस सीट पर होगा, अपना दल उसकी जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगा। काम करना पड़ता है।
वीओ – सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि यह फैसला भाजपा करेगी। एनडीए की परंपरा चुनाव से पहले सीएम पद का चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं रही है।
वीओ – अनुप्रिया पटेल ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर अभी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। समय आने पर एनडीए के सभी दल मिलकर स्थानीय समीकरण के आधार पर फैसला करेंगे। पार्टी की कोशिश अधिक सीटें हासिल करने की होगी, लेकिन लक्ष्य एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है।
वीओ – कार्यक्रम समापन पर नेताओं ने कहा कि पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और अपने संघर्षों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी और उसी आधार पर वोट मांगेगी।
बाइट ( अनुप्रिया पटेल अपना दल एस,सोनेलाल,केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं परिवार कल्याण उर्वरक एवं रसायन भारत सरकार)
News Point 24×7
News Point 24×7