यूपी -सोनभद्र
दिनांक -12/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एएसपी ने बताया दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी
ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव के न्यू कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे से मारपीट
घटना में दोनों पक्षों के करीब 9 लोग घायल बताए जा रहे
एएसपी अनुसार किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है
एएसपी का कहना है तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सोनभद्र। सोनभद्र में ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव के न्यू कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वीओ – एएसपी अनिल कुमार अनुसार दिनांक 11.9.2026 को थाना ओबरा अंतर्गत न्यू कॉलोनी खैरेटीया में दो पक्षों में आपस में मारपीट हुआ जिसमे प्रथम पक्ष इलायची देवी, धीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, नारद मुनि गुप्ता और द्वितीय पक्ष मुन्ना यादव, टिल्लू यादव, अशोक यादव और शिवकुमारी देवी के बीच मारपीट हो गई।
वीओ – एएसपी अनिल कुमार मुख्यालय ने बताया कि दोनों पक्षों को चोटें आई हैं, जिसमें सुनील गुप्ता को ज्यादा चोट आने पर उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7