यूपी -सोनभद्र
दिनांक -5/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

1 कुन्तल 38 किलो डोडा, कार व 30 लाख का माल बरामद

सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी पुलिस ने एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि अभियान के तहत अन्तर्राज्यीय डोडा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आज को रजखड़ घाटी में चेकिंग के दौरान अर्टिका कार UP16-GT4953 से 1 कुन्तल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। डोडा कार की पिछली सीट निकालकर 9 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त अनूप साहू पुत्र दीनानाथ, निवासी खलीलपुर रोड थाना सीबीगंज बरेली उम्र 31वर्ष, राहुल मौर्या पुत्र छत्रपाल, निवासी ग्राम नन्दोसी, थाना सीबीगंज, बरेली उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे 2 सितंबर को बरेली से झारखण्ड के डाल्टेनगंज गए थे, वहां से डोडा लेकर बरेली ले जा रहे थे। पुलिस ने 9 बोरियों में 1 कुन्तल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त अर्टिका कार कीमत लगभग 9 लाख 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कुल अनुमानित कीमत – 30 लाख रुपये एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
News point 24×7

News Point 24×7